दीपक ने खुशियों को बांटा गरीबों के साथ, बंगाल डीजीपी ने दिया रोटी बैंक को सहयोग

मेदिनीनगर- कोरोना वायरस से उपजे हालात ने गरीब व मजदूर को असहाय बना दिया है। उनके सामने भोजन का संकट उत्त्पन्न हो गया। ऐसे समय में इंडियन रोटी बैंक ने गरीबों के परेशानी को समझते हुए उन्हें  लगातार खाना खिला रही है। इंडियन रोटी बैंक प्रदेश कोऑर्डिनेटर दीपक तिवारी ने अपने शादी की सालगिरह की खुशियों को इन्हीं गरीबों के साथ बांटा है।



इस अवसर पर श्री दीपक ने अपनी पत्नी दुर्गा तिवारी और पुत्र दक्ष तिवारी के साथ सरजा पंचायत के बड़की नेभी गाँव  में रात्रि शिविर लगाया।जिसमें खाद्य सामग्री, साड़ी- धोती, सैनिटाइजर मास्क आदि जरूरी सामग्री का वितरण किया। श्री दीपक ने कहा कि आपसी सहयोग से हम बड़े आपदा से निपट पाएंगे।


अपनी खुशियों को सेलिब्रेट करने के पहले दूसरे के परेशानियों के बारे में भी सोचना होगा। तभी मानवता की रक्षा होगी।  इंडियन रोटी बैंक के कार्यों से प्रभावित होकर पलामू के रहने वाले पश्चिम बंगाल के डीजीपी गंगेश्वर प्रसाद सिंह  के द्वारा संस्था को पांच क्विंटल चावल व पांच क्विंटल आटा जरूरतमंदों की सेवा के लिए दिया गया है। इस मौके पर इंडियन रोटी बैंक वॉइस कोऑर्डिनेटर झारखंड परवेज अख्तर,चीफ कोऑर्डिनेटर पलामू समीर तिग्गा पलामू कोऑर्डिनेटर मनीष यादव,अकबर खान, मनोज सिंह उपस्थित थे।