सूर्य मंदिर निर्माण हेतु गढवा गोवावल के डुमरिया में हुआ शिलान्यास

Jharkhand: गढ़वा गोवावल क्षेत्र के डुमरिया गांव के अदरा नदी के तट पर सूर्य मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के हाथों रखा गया|

मौके पर सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि इस तरह के पुनीत मंदिर निर्माण कार्य में, मुझे हमेशा आप लोगों के स्नेह प्यार आशीर्वाद से बढ़-चढ़कर कुछ करने का सौभाग्य प्राप्त होता है आप सभी लोग धर्म के प्रति और आगे बढ़चढ कर अच्छा कार्य करें आप लोगों के साथ मैं हमेशा खड़ा हूं सूर्य मंदिर के निर्माण हेतु डुमरिया ,पतरिया गांव के लोग पहले से प्रयासरत थे| 

आज सुबह-सुबह डुमरिया ग्राम निवासी डॉक्टर गोरखनाथ तिवारी के सुपुत्र निकू तिवारी का प्रयास सार्थक रहा साथ ही साथ पूरे गांव के लोगों में खुशी देखा गया भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित सुमेर तिवारी निर्मल चंद्र शुक्ला विंध्याचल तिवारी अंबिका तिवारी उमेश तिवारी गोरख नाथ तिवारी राम नाथ तिवारी रामेश्वर तिवारी लव तिवारी करुआ डुमरिया पंचायत के मुखिया अरुण तिवारी उप मुखिया सरवन तिवारी पूर्व मुखिया सीधी उपाध्याय पुलस्त तिवारी मनोज तिवारी देवेंद्र तिवारी राजेंद्र तिवारी मुकेश तिवारी विरेंद्र तिवारी अनुपम तिवारी उर्फ निकू तिवारी बिट्टू तिवारी काण्डी पिपरडीह निवासी अभिषेक पाण्डेय गुड्डू तिवारी महावीर साव लालू साव मनोज साव अकलू बैठा धर्मेंद्र बैठा राजेंद्र बैठा एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे