पलामू: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सैनेटाइजर का अहम योगदान है। आमजनों को संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि के निदेशानुसार पलामू जिला प्रशासन द्वारा कई अनोखे कार्य किए जा रहे हैं। पलामू समाहरणालय में अब मशीन से एटोमैटिक हाथों को सैनेटाइज करने की व्यवस्था की गयी है। इसके लिए DRDO द्वारा इजाद किये गये CSD।
(कांटेक्ट लेंस सैनेटाइजर डिस्पेंसर) मशीन लगाया गया है, जो 10 सैकेंड तक हाथों को सैनेटाइज करेगा। नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह ने अपने हाथों को सैनेटाइज कर इस मशीन की शुरूआत की। इसकी शुरुआत के मौके पर नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि उपायुक्त महोदय के सार्थक प्रयास से इस मशीन को लगाया गया है। इसे लगने से पलामू समाहरणालय में आने जाने-वाले व्यक्तियों को काफी लाभ मिलेगा। उनके हाथ सैनेटाइज होंगे, इससे कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण का खतरा समाप्त होगा। ऐसे मशीन लगने से आम जनों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में जिला प्रशासन के सार्थक प्रयास को मुकाम मिलेगा।
सैनेटाइजर मशीन लगाने का उद्देश्य है कि समाहरणालय में आने-जाने वाले व्यक्तियों के हाथों को सैनेटाइज कर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव करते हुए लोगों को सुरक्षित रखना है। इस मशीन की खासियत है कि इसे बिना टच/छुए ही हाथों को सैनेटाइज करता है। इससे संक्रमण का खतरा नहीं रहता है। मशीन का कोई बटन भी दबाने की आवश्यकता नहीं है। हाथों को सैनेटाइज करने के लिए व्यक्ति को अपने हाथों को मशीन के नीचे रखना होता है। हाथ नीचे रखते ही मशीन में ग्रीन बटन जलता है और मशीन 10 सेकेंड तक हाथों को सैनेटाइज करता है। यह मशीन लिक्विड बेस्ट सैनेटाइजर है। इसमें जेल बेस्ट सैनेटाइजर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
मशीन में सेंसर लगा हुआ है, जो सैनेटाइज करने के बाद स्वतः बंद हो जाता है। इस मशीन को बानी इंटरप्राइजेज डालटनगंज ने पलामू जिला प्रशासन को डोनेट किया है। इसके प्रोपराइटर निलय कुमार ने बताया कि इसे डब्ल्यूएचओ के मानक के अनुरूप डीआरडीओ द्वारा इजाद किया गया है। इसे देखते हुए बानी इंटरप्राइजेज ने जिला प्रशासन को यह मशीन डोनेट किया है।