लातेहार: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर जिले के हेरहंज प्रखंड में बने क्वारंटाइन सेंटर का उप विकास आयुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया एवं सेंटर में क्वारंटाइन किए गये श्रमिकों के बारे जानकारी लिया एवं उनका स्वास्थ्य जांच नियमित करवाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण करने के दौरान सुश्री मिश्रा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से सेंटर में श्रमिकोें के रहने की व्यवस्था एवं दिए जाने वाले भोजन की जानकारी ली। साथ ही सुविधाऐं ससमय उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त सुश्री मिश्रा, हेरहंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय,चिरू पंचायत सचिवालय एवं हेरहंज पंचायत सचिवालय में बने क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर बीडीओ संजय यादव समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।